(मुजफ्फरनगर) मुस्लिम महिला ने की शनिदेव की पूजा

Uncategorized

मुजफ्फरनगर (ईएमएस)। मुजफ्फरनगर के चरथावल मोड़ स्थित भगवान शनि धाम के मंदिर में एक मुस्लिम महिला पहुंची। उसने अपने पारिवारिक कष्ट निवारण के लिए हाथ जोड़कर शनि की प्रार्थना की। इस दौरान उसके परिवार वाले भी उसके साथ थे।
मुजफ्फर नगर के मोहल्ला खालापार निवासी महिला बुर्का पहनकर अपने परिजनों के साथ शनि मंदिर पहुंची थी। मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर के अनुसार महिला ने शनिदेव की आराधना की और अपने कष्ट निवारण की प्रार्थना की।
एसजे/गोविन्द/17दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *