(इंदौर) नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में बाप बेटा गिरफ्तार

इंदौर

इंदौर (ईएमएस)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दवा कारोबारी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उज्जैन से दवाओं की खेप लेकर इंदौर आ रहे थे इन दोनों के कब्जे से 5600 नशीली गोलियों की बरामदगी हुई है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के तार इंदौर के थोक दवा व्यवसायियों से जुड़े हुए थे।
पुलिस ने 6 दिसंबर को ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी शादाब हुसैन को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने जानकारी दी कि उज्जैन के पद्मावती मेडिकल का संचालक शुभम जैन ने उसको नशीली दवाएं सप्लाई की थी पुलिस ने शुभम की रेकी की और शनिवार रात शिवकंठ नगर बाढ़ गंगा से नशीली गोलियों के साथ उसे पकड़ लिया।
एसजे/गोविन्द/17दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *