(वॉशिंगटन) एफबीआई के पूर्व प्रमुख ने ट्रंप की जमकर आलोचना की

Uncategorized

वॉशिंगटन (ईएमएस)। एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी ने झूठ बोलने और विधि के शासन को कमजोर करने के लिए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की जमकर आलोचना की। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों से उनके खिलाफ खड़े होने की अपील की। अमेरिकी सीनेट में कोमी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों के जांच एजेंसी के संबंध में बार-बार झूठ बोलने के कारण एफबीआई की छवि को गहरा धक्का लगा है। राष्ट्रपति द्वारा पिछले सप्ताह एफबीआई के खिलाफ किए गए कई ट्वीट से नाराज कोमी ने कहा कि इस मंच के रिपब्लिकन सदस्यों सहित वे लोग जो सच को अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें राष्ट्रपति के सामने खड़े होने और सच बोलने की हिम्मत जुटानी होगी। ट्रंप ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया था कि एफबीआई ने उनके पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन की जांच करते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया था।
आशीष/18 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *