(वाशिंगटन) सीरिया में असद सरकार का तख्ता पलट नहीं चाहता : अमेरिका

Uncategorized

वॉशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिका ने कहा हैं कि वह अब सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का तख्ता पलट नहीं चाहता है। यूएस ने फिर से चेतावनी दी कि शासन में यदि मौलिक या आमूलचूल परिर्वतन नहीं किए गए तो पुनर्निमाण के लिए कोई सहायता नहीं दी जाएगी। सीरिया में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जेम्स जेफ्री ने कहा कि असद को समझौता करने की जरूरत है क्योंकि सात साल से चल रहे खूनी गृह युद्ध में उन्हें अभीतक जीत नहीं मिली है। उन्होंने अनुमान जताया कि सीरिया में अभी 1,00,000 सशस्त्र विद्रोही लड़ाके मौजूद हैं। वाशिंगटन के एक थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल में जेफ्री ने कहा, हम ऐसा शासन देखना चाहते हैं जो मौलिक रूप से अलग हो। यह सत्ता परिवर्तन नहीं है… हम असद से छुटकारा नहीं चाहते हैं। यह अनुमान लगाते हुए कि सीरिया को पुनर्निमाण के लिए 300 से 400 अरब डॉलर की जरूरत पड़ेगी, जेफ्री ने चेताया कि बदलावों के बगैर पश्चिमी देश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं उसकी मदद नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों का रुख एकदम स्पष्ट है कि जब तक सरकार समझौते के लिए तैयार नहीं होती, खुद में बदलाव नहीं करती किसी तरह की वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी।
आशीष/18 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *