राज्यपाल से महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि के कुलपति ने मुलाकात की

Uncategorized

पटना, 18 दिसंबर (वार्ता) बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लालजी टंडन से आज महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. राय ने विश्वविद्यालय की प्रगति से कुलाधिपति को अवगत कराया। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि नवसृजित केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जायेंगे तथा शिक्षकों की नियुक्ति, नये पाठ्यक्रमों की पढ़ाई, अकादमिक कैलेंडर के कार्यान्वयन पर पूरा ध्यान दिया जायेगा।
इस दौरान प्रो. राय ने विश्वविद्यालय के ‘दीक्षांत-समारोह’ में भाग लेने के लिए कुलाधिपति श्री टंडन को आमंत्रित भी किया।
सतीश सूरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *