अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच होगी: फडनवीस

Uncategorized

मुंबई, 18 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कामगार अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना के लिए जांच का मंगलवार को आदेश दिया।
पश्चिमी उपनगर अंधेरी स्थित सरकारी कामगार अस्पताल में कल रात आग लग गयी थी जिसके कारण आठ मरीजों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मरने वालों के प्रति दुख व्यक्त किया और घायलों
के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की। श्री फडनवीस ने घायलों को हरसंभव मदद देने का वादा किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *