राम मंदिर निर्माण के लिए धर्मसभा २३ को

Uncategorized

शिवपुरी (ईएमएस) ।अयोध्या में विशाल राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की धर्मसभा २३ दिसंबर को दोपहर ०१ बजे गांधी पार्क पर आयोजित होगी। इस धर्मसभा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से विहिप व बजरंग दल शहर में घर-घर पहुंचकर हिन्दू धर्म के लोगों को धर्मसभा में आने का न्यौता दे रहा है। धर्मसभा के लिए पर्चे भी बांटे जा रहे हैं। पर्चे में केन्द्र सरकार द्वारा राममंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने का उल्लेख भी किया गया है। लोगों को निमंत्रण देने घर-घर पहुंचे कार्यकर्ताओं में विहिप की जिलाध्यक्ष अनीता तोमर, अटल राठौर, विष्णु गर्ग, मंजेश साहू, संतोष अग्रवाल, हेमलता कुशवाह, राहुल गुप्ता, दिनेश गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजेश शर्मा १९ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *