विकलांग शिविर २१ को

Uncategorized

शिवपुरी (ईएमएस) । पोहरी कस्बे के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन २१ दिसंबर शुक्रवार को बालक माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह ११ बजे से आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को शालाओं में दर्ज बच्चों को लेकर पहुंचने की बात कही है। साथ ही शिविर में दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चार फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड व बैंक खाते की पास बुक तथा विकलांग प्रमाण पत्र अगर है तो, इसके अलावा शाला प्रभारी का प्रमाण पत्र आदि कागजात लेकर आना होगा।
राजेश शर्मा १९ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *