हथियार तस्कर गिरफ्तार, ९ पिस्टल व ६ कारतूस बरामद

Uncategorized

शिवपुरी (ईएमएस) । देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सचना पर अवैध हथियारों की खेप के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ९ पिस्टल और ६ जिंदा कारतूस पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना आईजी ग्वालियर अंशुमन यादव को मिली थी। उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने देहात थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद देहात थाना प्रभारी कीर्ति बघेल व उनकी टीम ने सुबह तलैया मोहल्ला के सामने ईदगाह पर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछा, जिन्होंने अपने नाम देवराम (५०) पुत्र मक्खन सिंह मिगवाल निवासी ग्राम उमेठी थाना वरला जिला बड़वानी, धर्मेंद्र (४०) पुत्र हरगोविंद धानुक निवासी तलैया मोहल्ला शिवपुरी, अरुण (३०) पुत्र स्व. कमलेश शर्मा निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी का होना बताया। जिनकी तलाशी लेने पर देवराम के कब्जे से ४ पिस्टल, धर्मेंद्र के कब्जे से ३ पिस्टल व ६ जिंदा कारतूस, अरुण शर्मा के कब्जे से २ पिस्टल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।
राजेश शर्मा १९ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *