सोना 210 रुपये सस्ता, चाँदी 435 रुपये सस्ती

व्यापार

नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपये फिसलकर 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक माँग कमजोर पड़ने से चाँदी भी 435 रुपये की तेज गिरावट के साथ 37,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर अाज 0.95 डॉलर की तेजी के साथ 1,250.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.00 डॉलर की बढ़त में 1,253.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की मांग बढ़ी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
अर्चना
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *