पर्वतारोही उर्वी पाटिल दिखेंगी ‘डियल मॉली’ में

साहित्य

 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक गजेंद्र अहिर की आगामी फिल्म ‘डियर मॉली’ में दस साल की युवा पर्वतारोही उर्वी पाटिल भी दिखेंगी, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. 13,800 फीट की ऊंचाई तक चढ कर गोवन गर्ल उर्वी इस साल हिमालयन ट्रेक पर जाने वाली सबसे युवा पर्वतारोहियों में से एक है.

‘डियर मॉली’ भारत-स्वीडिश सहयोग से बनी फिल्म है, जो हिंदी और अंग्रेजी में शूट की गई है.

डेब्यूटेंट उर्वी पाटिल कहती हैं, “इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए और ये सुंदर अवसर देने के लिए मैं निर्देशक गजेंद्र सर और फिल्म के निर्माता प्रवीण सर और रतन सर की आभारी हूं. मेरे पास फिल्म शूटिंग का अनुभव नहीं था और किसी फिल्म सेट पर ये मेरा पहला मौका था. शूटिंग बहुत ही मजेदार और अद्भुत  अनुभव से भरा था.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *