एक्सॉनमोबिल ने मोबिल कार केयर और मोबिल बाइक केयर वर्कशॉप प्रोग्राम प्रस्तुत किया

Uncategorized

नई दिल्ली एक्सॉनमोबिल कॉर्पोरेशन के पूर्ण स्वामित्व वाली संबद्ध कंपनी एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेन्ट्स प्रा. लि. ने स्वतंत्र वर्कशॉप मालिकों के साथ मिलकर मोबिल कार केयर और मोबिल बाइक केयर वर्कशॉप प्रोग्राम की पेशकश की है।

यह प्रोग्राम गुणवत्तापूर्ण कार एवं बाइक सर्विस के साथ मोबिल जैसे ब्राण्ड के सर्वश्रेष्ठ श्रेणी वाले उत्पादों और सेवाओं का उपयोग कर गुणवत्ता आश्वासन पर लक्षित है, वर्कशॉप 4डब्ल्यू- मोबिल कार केयर (एमसीसी) और 2डब्ल्यू सेगमेंट्स- मोबिल बाइक केयर (एमबीसी) दोनों में जरूरतों को पूरा करेगी। मोबिल ब्रांडिंग और उन्नत लुब्रिकेन्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत भर में स्वतंत्र वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा, ताकि कार और बाइक मॉडल्स की एक व्यापक श्रृंखला के लिये रख-रखाव सेवाएं प्रदान की जा सकें। भारतीय रिटेल बाजार के लिये इस प्रोग्राम के बारे में एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेन्ट्स प्रा. लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपांकर बैनर्जी ने कहा, ‘‘हमारे प्रोग्राम के इस विस्तार से एक्सॉनमोबिल ने ग्राहकों को उनके वाहनों की सुरक्षा और अधिकतम उपयोग के लिये विश्वस्तरीय सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *