अमेज़न इंडिया’ज बेस्ट ऑफ प्राइम 2018

Uncategorized

बेंगलुरू, 19 दिसंबर 2018 : अमेज़न इंडिया ने आज बेस्ट ऑफ प्राइम 2018 की घोषणा की। इसमें यह बताया गया कि यह प्रोग्राम किस तरह से विकसित हुआ है और देश भर के प्राइम सदस्यों ने किस तरह पूरे साल बेहतरीन बेनिफिट्स और ऑफर्स का आनंद उठाया। प्राइम द्वारा सदस्यों को अनलिमिटेड 1 और 2 डे डिलीवरी, एक्सक्लूसिव लॉन्चेज, सेल इवेंट्स तक अर्ली एक्सेस, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य के साथ भारत में अमेज़न के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों की पेशकश की जाती है। प्राइम ने वर्ष 2018 में 2 नये बेनिफिट्स की पेशकश की है- प्राइम म्यूजिक और प्राइम रीडिंग तथा इन बेनिफिट्स को अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मौजूदा सदस्यों के सब्सक्रिप्शन में शामिल किया गया है। 2018 में प्राइम के लिये पहले से कहीं अधिक नये सदस्यों ने साइन अप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *