दुनिया के सबसे प्राचीन योग संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होगा ‘सद्भाव उत्सव’

Uncategorized

मुंबई,योग के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन व्यवस्थित केंद्र ‘योगा इंस्टीट्यूट, मुंबई’, योग की उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में रूपांतरण लाने के 100 साल पूरे करने के करीब है। संस्थान की ओर से इस अवसर को मुंबई में दो दिवसीय हार्मनी फेस्ट के रूप में मनाया जाएगा जो कि भारत का सबसे विशाल वैलनेस फेस्टिवल होगा।

इस ऐतिहासिक अवसर का शुभारंभ भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होगा जो 28 दिसंबर को समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह की शोभा बढ़ाने वाले अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों में श्री सी. विद्यासागर राव – महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल, श्री देवेंद्र फडणवीस – महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री और डॉ. श्रीमती हंसाजी जयदेव योगेंद्र, योगा इंस्टीट्यूट, मुंबई की निदेशक सहित कई लोगों के नाम हैं।

माननीय राज्यपाल इस अवसर पर श्रीमती हंसाजी जयदेव योगेंद्र लिखित पुस्तक ‘योगा फॉर ऑल’ का विमोचन भी करेंगे। तीन वर्षों के श्रम के बाद तैयार यह पुस्तक योगा इंस्टीट्यूट के सौ वर्षीय शोध पर आधारित है।

योगा इंस्टीट्यूट, मुंबई की निदेशक डॉ. हंसाजी जयदेव योगेंद्र ने कहा, ‘पिछले 100 वर्षों में योगा इंस्टीट्यूट ने जिन लाखों लोगों की जिंदगी को छुआ है।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *