रतलाम शहर में 32 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तित होंगे

Uncategorized

रतलाम (ईएमएस)। जिले के जीर्ण-क्षीर्ण मतदान केन्द्र नये भवनों में स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में भी इस प्रकार के जीर्ण-क्षीर्ण भवन चिन्हांकित किए गए हैं। रतलाम शहर में ऐसे 32 मतदान केन्द्रों को नए भवनों में स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी आज आयोजित एक बैठक में दी गई। जिला स्तर से भवन परिवर्तन के प्रस्ताव अनुमोदन के लिए निर्वाचन आयोग को भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान, अपर कलेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान, एसडीएम रतलाम शहर राहुल धोटे तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी विष्णु त्रिपाठी भाजपा, जाफर हुसैन एनसीपी, पीयुष बाफना कांग्रेस तथा समरथ चौहान बीएसपी उपस्थित थे।
ईएमएस/ चन्द्रबली सिंह / 19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *