अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ जवान की मौत

Uncategorized

भिंड (ईएमएस) ।भिंड इटावा रोड पर बरही के पास मां और भाई को बाइक से इटावा छोड़ने जा रहे बीएसएफ जवान को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बीएसएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार
बीएसएफ जवान अरुण कुमार (४५) पुत्र स्वर्गीय बाबूराम गोयल निवासी चतुर्वेदी नगर वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे। वे आठ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।बीते रोज वह अपनी मां लाडली देवी को घर छोड़कर बाइक से वापस इटावा जा रहे थे। शाम सात बजे भिंड इटावा रोड पर बरही में सोबरन सिंह के ट्यूबवेल के पास अज्ञात डंपर के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। डायल-१०० पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान के दो बच्चे हैं। उन्हें बुधवार को ड्यूटी पर पहुंचना था। उससे पहले यह हादसा घटित हो गया। वहीं फूप पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *