नेशनल कन्वेंशन का आयोजन २१ से

Uncategorized

ग्वालियर (ईएमएस) ।क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) के ग्वालियर चैप्टर के तत्वावधान में नेशनल कन्वेंशन का आयोजन २१ से किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) के परिसर में होने वाली कन्वेंशन २४ दिसंबर तक चलेगी। इसका शुभारंभ २१ को सुबह ९ बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नॉर्थ वेस्ट रेलवे के जीएम टीपी सिंह होंगे। बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में क्यूसीएफआई के प्रेसिडेंट एसजे कलाओके, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डीके श्रीवास्तव, डायरेक्टर अविनाश मिश्रा, प्रो. अशोक मित्तल और अविनाश उपाध्याय ने बताया कि इसमें देशभर से २ हजार टीम केस स्टडी प्रजेंट करेंगी। साथ ही १२० मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें रोजाना विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका समापन २३ दिसंबर को होगा।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *