सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाने कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखा

Uncategorized

भिंड (ईएमएस) ।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए बुधवार को गोहद मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा नया बस स्टैंड पर खून से पत्र लिखा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिंधिया की अथक मेहनत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। इसलिए श्री सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए। साथ ही भाजपा के मंत्री लालसिंह आर्य को भारी मतों से हराने वाले विधायक रणवीरसिंह को मंत्री मंडल में जगह दी जाए। इस मौके पर मंसूर अली, शाहरुख राय, मयूर पठान, पिंकी उधाारिया, जावेद पठान, अतुल खान, शाहरुख खान, सोहेल खान, अशफाक खान आदि लोग उपस्थित थे।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *