कायस्थ समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन २३ को

Uncategorized

ग्वालियर (ईएमएस) । कायस्थ यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में कायस्थ समाज का ३५वां राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन दाल बाजार रोड स्थित नाट्य कला मंदिर सभागृह पर २३ दिसंबर को सुबह ११ बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त एवं साईंबाबा की पूजा कर की जाएगी। सम्मेलन में युवक-युवती मंच के माध्यम से अपना परिचय देंगे।

संस्था अध्यक्ष मोनिका निगम ने बताया कि कार्यक्रम में कायस्थ युवा मेला स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि अभय चौधरी,अशोक निगम करेंगे। सम्मेलन में दहेज न लेने की शपथ दिलाई जाएगी। विवाह में फिजूल खर्च न करने की अपील की जाएगी। संस्था अध्यक्ष श्रीमती निगम ने कहा कि जो प्रत्याशी बायोडेटा नहीं दे पाए हैं वह सम्मेलन स्थल पर अपना फार्म नि:शुल्क भर सकते हैं।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *