प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी को जहर देकर को मौत के घाट उतारा

Uncategorized

एटा (ईएमएस)। जिले के थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला बर्मा नगर में बीती शाम आठ बजे 22 वर्षीय शशी की उसके पति ने जहर देकर हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया और घर का ताला लगा कर फरार हो गये। इसकी सूचना मोहल्ला के लोगों ने मृतका के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे गाँव खेड़ा बसुंधरा निवासी मृतिका के भाई प्रमोद ने बताया कि मनोज का चार वर्ष पूर्व से किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनने में आया है कि मनोज ने उससे कोर्ट मैरिज भी कर ली है। मनोज चाहता था कि शशी उसे छोड़कर भाग जाये जिस कारण वह उस से मारपीट कर उत्पीड़न भी करता था। हम लोगों के हस्तक्षेप के कारण मनोज ने शशी का हमारे पास आने जाने से भी मना कर दिया और वह बीते चार सालों से हमारे पास नहीं आने देता था। शशी अपनी सौतन के साथ रहने को भी राजी थी किंतु उसकी प्रेमिका उसके साथ रहने को राजी नहीं थी। प्रेमिका के कहने पर जहर देकर हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने मृतका शशी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट शशी के पति सहित तीन अन्य परिजनों के विरुद्ध दर्ज कर ली है।
जितेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *