बिजली घर का ताला तोड़कर बोलेरो ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश

अलवर (ईएमएस)। खैरथल कस्बे में बुधवार की रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने बिजली घर का ताला तोड़कर चौपहिया वाहन चोरी कर लिया। इसके साथ ही बदमाशों ने कैश रूम का ताला तोड़कर वहां से नकदी चोरी करने का प्रयास किया। रात में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की आंख लग गई। इसके बाद जब वे करीब ढाई बजे उठे तो परिसर से बोलेरो गाड़ी गायब मिली, जब वे कैश रूम की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि कैश कक्ष का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस वाहन को बदमाशों ने चोरी किया है, उसे कुछ दिन पहले ही खरीदा गया है। अभी वाहन के रजिस्टे्रशन नंबर नहीं आए थे। कयास लगाया जा रहा है कि गाड़ी में नम्बर प्लेट नहीं होने की वजह से बदमाशों ने उसे चोरी कर लिया।
सौरभ/ईएमएस/ 21 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *