पुरानी पेंशन नीति के लिये जेल भरो आन्दोलन चलायेंगे शिक्षक, कर्मचारी

मध्य प्रदेश

बस्ती,(ईएमएस) । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर 18 फरवरी तक चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जा रहा है। बताया कि 21 दिसम्बर से 21 जनवरी तक प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में पत्र, ई मेल और वायस रेकार्डिंग के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली का संदेश और राज्य कर्मचारियों भेजा जायेगा। 21 जनवरी से 5 फरवरी तक जनपद स्तर पर जेल भरो आन्दोलन कर गिरफ्तारियां दी जायेगी।
इसी क्रम में 6 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर प्रदेश और देश की सरकार को पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग पूरा करने हेतु शुद्धि बुद्धि यज्ञ किया जायेगा। बताया कि 21 जनवरी से 5 फरवरी तक जनपद स्तर पर जेल भरो आन्दोलन कर गिरफ्तारियां दी जायेगी। 18 फरवरी को समूचे प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी राजधानी लखनऊ पहुंचकर जेल भरो आवाहन की कड़ी में गिरफ्तारियां देंगे।
२१/१२/२०१८ ईएमएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *