बैंक में इस तरह ठगी कर रहा है ईरानी गैंग 

Uncategorized

दिल्ली के सीसीटीवी में कैद बैंक के अंदर की यह तस्वीर हैं दिल्ली के जनकपुरी इलाके की। सीसीटीवी में ये हैंडसम नौजवान दिख रहा है। बैंक में पैसे जमा करवाने आई इस महिला से शख्स कुछ बात-चीत करता है और महिला की मदद के बहाने उसके सामान को अपने हांथ में ले लेता है। कुछ देर की बात-चीत के बाद ये शख्स यहां से चला जाता है और महिला बैंक की कतार में लग जाती है। कुछ देर बाद इस महिला को पता चलता है कि इसके ७० हजार गायब हो चुके हैं। इस दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में सामने आया था। बैंक के अंदर एक नौजवान कंधे पर बैग टांगकर दाखिल होता है। देखने में किसी कॉलेज स्टूडेंट की तरह लग रहा है। बैंक में ये नौजवान एक बार अपने शिकार की तलाश में है। इधर-उधर देखने के बाद ये शख्स इस आदमी से बात करने लगता है और फिर इसकी हेल्प करने के बहाने सामान अपने हाथ में लेता है। कुछ देर बाद ये नौजवान बैंक से गायब हो जाता है। तभी इस आदमी को पता चलता है कि इसके भी ५० हजार गायब हो चुके हैं। इन दोनों ही सीसीटीवी तस्वीरों में बैंक में लोगों को ठगकर पैसे ऐंठने वाले ये हैंडसम नौजवान कोई और नहीं बल्कि ईरानी गैंग के सदस्य हैं। अकेले दिल्ली में ही ईरानी गैंग ने तकरीबन १०० से ज्यादा ठगी की वारदातों को अंजाम दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक ईरानी गैंग हीप्नोटाइज करने भी माहिर माना जाता है। ईरानी गैंग में शामिल सभी सदस्य देखने में लम्बे चौड़े और हैंडसम होते हैं। दिल्ली में इस गैंग ने ताबड़तोड़ इतनी वारदातों के अंजाम दे दिया है कि पुलिस ने बकायदा ईरानी गैंग के उपर डोजियर के तौर पर पूरी किताब तैयार की है।
– क्या है मामला
दिल्ली पुलिस के डोजियर ने कहा कि मुंबई से तकरीबन ६० किलोमीटर दूर आम्बिवली इलाके में ७००० से ज्यादा ईरानी लोग रहते हैं। इन्हें इंडियन ईरानी भी कहते हैं। परसिया से गोलकुंडा के राजा ने कभी इनको अपनी सुरक्षा की देखभाल करने के लिए हिंदुस्तान लाया और बसाया था। ये शरीर से काफी ज्यादा मजबूत होते हैं। महाराष्ट्र के आम्बिवली, बीड़, सांगली के अलावा बैंग्लोर, बिहार और यूपी में ये बड़े पैमाने पर फैले हुए हैं और रेलवे ट्रैक या बस अड्डों के पास बस्तियों में रहते हैं। रजवाडों की परंपरा खत्म होने के बाद कई ईरानी लोग धीरे-धीरे जुर्म के रास्ते पर आ गए और आज हालत ये है की ईरानी गैंग का आतंक पूरे देश में फैल चुका है। ये पुलिस की वर्दी में लोगों को ठगने के अलावा बैंकों में अनपढ़ लोगों के साथ बुजुर्गाें महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस के पास ईरानी गैंग के ठगी की वारदातों की पूरी फेहरिस्त है और दिल्ली पुलिस इस गैंग से इस कदर परेशान हो चुकी है कि ईरानी गैंग पर पूरी किताब तैयार कर सभी वारदातों की सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *