आईपीएल से विश्व कप की तैयारी करेंगे स्मिथ

मध्य प्रदेश

निलंबित ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का लक्ष्य आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अपनी तैयारियां पक्का करना चाहते हैं। स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल के प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं हालांकि आईपीएल से पहले यह समाप्त हो जाएगा।
स्मिथ ने कहा, ‘अब जिस तरह से एकदिवसीय मैच खेले जा रहे हैं, वे एक तरह से टी-20 का ही बड़ा रूप लग रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि टी-20 क्रिकेट तैयारी के लिए अच्छा तरीका है और आईपीएल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट में से एक है।’ स्मिथ ने प्रतिबंध के दौरान भी कई जगह टी-20 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, ताकि वह लय में रहें। इस बीच वह कनाडा और कैरेबियाई देशों में भी खेले। आईपीएल अप्रैल और मई में खेला जाएगा, जबकि विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होगा। ऐसे में स्मिथ की योजना आईपीएल में लय हासिल कर उसे विश्व कप में बनाये रखने की होगी।
स्मिथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *