शोएब अख्तर ने विराट का किया बचाव

Uncategorized

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के आक्रामक व्यवहार का बचाव किया है। जहां कुछ दिग्गज क्रिकेटरों ने विराट के व्यवहार की आलोचना की है जबकि कुछ ने इसे सही बताया है। अब इस बहस में शोएब भी शामिल हो गये हैं। पाक के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने विराट के आक्रामक रवैये को ठीक बताया है।
शोएब ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्रिकेट में मौजूदा समय में विराट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल हैं। वहीं आक्रामकता इस समय प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट का खास हिस्‍सा है। जब तक ये सीमा के अंदर है, इसे लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। उनके इस व्‍यवहार को ज्‍यादा महत्‍व नहीं दिया जाना चाहिए।’ शोएब से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर, डेरेन लीमन, जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी विराट का पक्ष ले चुके हैं। वहीं मिशेल जॉनसन ने विराट के व्यवहार को अपमानजनक और बेवकूफी भरा बताया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *