प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने निपटाये 23 मामले

Uncategorized

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के डिवीजन सर्किट बैंच ने 18 से 21 दिसम्बर, 2018 तक धर्मशाला में अपने प्रवास के दौरान 23 मामलों का निपटारा किया। यह जानकारी देते हुए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के प्रवक्ता ने बताया कि चेयरमैन न्यायधीश वीके शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट बैंच के समक्ष सुनवाई के लिए अधिसूचित 87 मामलों के अतिरिक्त 40 नए मामले प्रस्तुत हुये।
ट्रिब्यूनल द्वारा सुनवाई के दौरान कुल 127 मामलों में से 23 मामलों का निपटारा किया गया जिनमें 15 मूल आवेदन, 03 अवमानना याचिका, 05 विविध आवेदन प्रार्थना पत्रों का निपटारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *