पुड्डुचेरी, 21 दिसम्बर (वार्ता) जाने-माने तमिल लेखक एवं आलोचक प्रपंजन का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां निधन हो गया।
वह 73 वर्ष के थे।
श्री प्रपंजन जिनका मूल नाम एस वैद्यलिंगम है, कुछ समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने दोपहर में अंतिम सांस ली। उन्हें 1995 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।