प्रितपाल किसान कांग्रेस के हरियाणा-हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त

Uncategorized

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर(वार्ता) पंजाब के युवा कांग्रेस नेता प्रितपाल सिंह को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक तथा हरियाणा और पंजाब राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन के मीडिया प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि ये नियुक्ति कांगेस महासचिव और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद नाना पटोले ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुमति से की है। श्री प्रितपाल सिंह इससे पहले एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस में अनेक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
रमेश1541वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *