मनोज जोशी ने असली घटना के बारे में बताया

Uncategorized

शो ‘मंगलम् दंगलम्’ में मनोज जोशी साड़ी व्‍यापारी संजीव सकलेचा का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में संजीव सकलेचा और उसके जमाई के बीच के बेहद ही अद्भुत रिश्‍ते को दर्शाया गया है। संजीव अपनी पूरी कोशिश करता है कि उसकी बेटी शादी ना करे और घर पर ही बैठे, उसका होने वाला जमाई उसकी बेटी रूमी से शादी के लिये हां, कहलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

अपने रियल ससुरलवालों से सबसे पहली टक्‍कर के बारे बताते हु, मनोज जोशी कहते हैं, ”मेरे ससुरजी के बड़े भाई ने मुझसे शादी के समय मेरी तनख्‍वाह पूछी थी। उस समय मैं डिजाइनर हुआ करता था और नाटकों में अभिनय करता था। मैंने उनसे बड़ी ही ईमानदारी से कहा कि मैं एक एक्‍टर बनना चाहता हूं और मेरी एक सुरक्षित जिंदगी नहीं है।” वह मनोज के आत्‍मविश्‍वास से प्रभावित हो गये थे, जब उन्‍होंने उन्‍हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी बेटी का कभी अपमान नहीं करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *