प्रज्ञा के बयान पर आनंद महिंद्रा नाराज

नई दिल्ली । भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसको लेकर देश में सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आया जिसके कुछ घंटे साध्वी ने अपना बयान वापस ले लिया और बयान पर माफी भी मांग ली। साध्वी की माफी के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा ’75 साल से भारत महात्माओं की भूमि रहा है, जब दुनिया ने अपनी नैतिकता खो दी थी, हमें गरीबी में धकेल दिया गया लेकिन हम तब भी अमीर थे क्योंकि हमारे पास बापू थे। बापू ने दुनियाभर में अरबों लोगों को प्रभावित किया। कुछ चीजों को हमेशा पवित्र रहना चाहिए अन्यथा हम, हमें प्रेरित करने वाली या शक्ति देनी वाली मूर्तियों को तबाह करते हुए एक दिन तालिबान बन जाएंगे। गौरतलब है ‎कि देवास संसदीय सीट पर पार्टी उम्मीदवार महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में रोडशो कर रही प्रज्ञा ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांककर देखें। अब की बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा। इसके बाद से ही प्रज्ञा ठाकुर लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही हैं।