‘ये तेरी गलियां’ में आया 20 साल का लीप! शांतनु के रोल में आए अविनाश मिश्रा

FEATURED

जी टीवी पर  शो ‘ये तेरी गलियां’ दो मासूम बच्चों शांतनु (अयान जुबैर) और पुचकी (रूचि महाजन) की कहानी है जो कोलकाता के रेड लाइट इलाके सोनागाछी में पल रहे होते हैं। दोनों के बीच एक खूबसूरत दोस्ती की शुरुआत तो होती है लेकिन तकदीर से दोनों जुदा हो जाते हैं। अब यह शो 20 साल का लीप लेने जा रहा है।

लीप के बाद जहां खूबसूरत वृषिका मेहता फीमेल लीड पुचकी का रोल करेंगी, वहीं हैंडसम अविनाश मिश्रा शांतनु के रोल में नजर आएंगे। शो के वर्तमान ट्रैक में चंदा  पुचकी को शांतनु से अपने रिश्ते तोड़ने पर मजबूर कर देती हैं, जिससे उसका दिल टूट जाता है और वो निराश हो जाती है। दूसरी ओर लोग शांतनु से पुचकी के बारे में मनगढ़ंत बाते कहते हैं जिससे दोनों के बीच और दरार पैदा हो जाता है और फिर शांतनु आगे की पढ़ाई के लिए लंदन जाने का फैसला करता है। इसके बाद शो में 20 साल का लीप आता है जिसमें शांतनु भारत वापस लौटता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *