अहमदाबाद | पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर 73 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2022 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अहमदाबाद मंडल के सभी स्टे7शनों, कार्यालयों, वर्कशॉप, चिकित्साालयों, डीजल शेडों में वहॉं के प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण गया। अहमदाबाद मंडल का मुख्यर कार्यक्रम के अहमदाबाद मंडल स्पोर्ट ग्राउन्ड साबरमती में आयोजित किया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद तरुण जैन द्वारा राष्ट्रटध्वतज फहराया गया। इसके उपरांत जैन द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस एवं भारत स्का उट एवं गाइड द्वारा आयोजित परेड का वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्ता की अगुआई में निरीक्षण किया गया।
परेड निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक तरुण जैन द्वारा महाप्रबंधक पश्चि्म रेलवे के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया गया। संदेश का वाचन करते हुए मंडल रेल प्रबंधक जैन ने कहा कि आज हम अपने प्रिय राष्ट्र का 73 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर मैं सभी रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। यह दिवस हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों और प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के गणतंत्र दिवस के संदेश वाचन में पश्चिम रेलवे के उपलब्ध्यिों का विवरण प्रस्तुपत किया गया। तत्पश्चात कला एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई साथ ही कई रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक जैन द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृिष्टक कार्य करने वाले 40 कर्मचारियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मा नित किया गया। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अहमदाबाद मण्डल की अध्यक्षा गीतिका जैन द्वारा रेल परिवार के सदस्यों को गृहोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।