मुंबई । एयर इंडिया 27 जनवरी को यानी आज 69 साल बाद संस्थापक टाटा समूह में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओनरशिप के ट्रांसफर के लिए आयरलैंड स्थित पट्टेदारों से अनिवार्य अनापत्ति को छोड़कर बाकी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। टाटा समूह ने गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में ‘बेहतर भोजन सेवा शुरू करके एयर इंडिया में अपना पहला कदम उठाया है। इसके अलावा मालिकाना हक पाने के बाद एयर इंडिया में और भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिनमें यात्रियों के साथ सीधे संपर्क में आने वाले फ्रंटलाइन कर्मचारियों को नई एडवाइजरी भी जारी की जा सकती है। एयर इंडिया इस समय केबिन क्रू मेंबर्स के बॉडी मास इंडेक्स संबंधी एक आदेश को लेकर विवादों में है। इस पर क्रू मेंबर्स ने ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे मानवीय संवेदनाओं से परे बताया है। एयर इंडिया की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर की ओर से 20 जनवरी को जारी आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में कहा था ग्रूमिंग एसोसिएट्स को उड़ान या स्टैंडबाय ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करते समय केबिन क्रू के मैनेजमेंट/ग्रूमिंग/यूनिफॉर्म आदि को रिकॉर्ड करने का काम सौंपा गया है। साथ ही इसमें यह भी कहा गया कि यह यह सुनिश्चित करना केबिन सुपरवाइजर की जिम्मेदारी होगी कि चालक दल के सदस्य इस संबंध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें। केबिन क्रू सदस्यों को भेजे गए एक मेल में कहा गया है, “आज रात हम एक सार्वजनिक क्षेत्र से एक निजी क्षेत्र में जाएंगे और अगले सात दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि हम अपनी छवि, दृष्टिकोण और धारणा को बदलेंगे। एयरलाइन को पटरी पर लाने के लिए टाटा का जोर ऑनटाइम परफॉरमेंस पर भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के दरवाजे फ्लाइट टाइम से 10 मिनट पहले बंद हो जाएंगे। टाटा ग्रुप के संदीप वर्मा और मेघा सिंघानिया इनफ्लाइट सर्विस को देखेंगी। उनका जोर कैबिन क्रू पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संदीप वर्मा और मेघा सिंघानिया ने कुछ प्वाइंट्स तय किए हैं। इनके मुताबिक विमान के भीतर होने वाली घोषणा में यात्रियों को मेहमान कहकर संबोधित किया जाएगा। साथ ही उन्हें टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमिरेटस रतन टाटा का पहले से रिकॉर्ड किया हुआ संदेश भी सुनाया जा सकता है। गौरतलब है कि एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद एयरलाइन को चलाने के लिए एक अंतरिम मैनेजमेंट बनाया जाएगा जिसमें एयरएशिया इंडिया टीसीएस और टाटा स्टील अधिकारी होंगे। अधिग्रहण के तहत एयर इंडिया के चार बोइंग 747 जंबो विमानों को भी टाटा को सौंपा जा रहा