“दिल पे ज़ख्म” – गुरमीत , अर्जुन, कशिका कपूर होंगे लीड

भूषण कुमार की टी सीरीज ने रिलीज़ किया जुबिन नौटियाल द्वारा स्वरबद्ध किया गया गाना “दिल पे ज़ख्म” – गुरमीत चौधरी, अर्जुन बिजलानी, कशिका कपूर होंगे लीडभूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने हमें हमेशा से दमदार कहानी के साथ शानदार ट्रैक दिए हैं, जो अक्सर हमारे दिलों को छू जाते हैं, और ऐसा ही कुछ अब उनके लेटेस्ट ट्रैक दिल पे ज़ख्म में महसूस होने वाला है, जिसे जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है। दिल पे ज़ख्म के म्यूजिक वीडियो में गुरमीत चौधरी, अर्जुन बिजलानी और एक्ट्रेस कशिका कपूर नज़र आएंगी। इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए है, जबकि म्यूजिक रोचक कोहली का है। इस म्यूजिक वीडियो को आशीष पांडा ने डायरेक्ट किया है।