अनेकांत की काव्य गोष्ठी

जबलपुर, । साहित्यिक सामाजिक संस्था अनेकांत की फागुनी मासिक काव्य गोष्ठी में होली के इंद्रधनुषी भावों पर कवियों ने काव्य रस वर्षा की। अर्चना गोस्वामी की सरस्वती वंदना से आरंभ गोष्ठी में अध्यक्ष राजेंद्र रतन, महामंत्री राजेंद्र मिश्रा, निदेशक डॉ. संध्या जैन श्रुति, आशुतोष तिवारी, कानपुर से रमाकांत त्रिपाठी रमन सतना से श्रीमती ममता श्रवण, शोभा रानी तिवारी, मंडला से शरद नारायण खरे सिहोरा से डॉ. अरुणा पांडे सहित राजेश पाठक प्रवीण, संतोष नेमा संतोष, आशा निर्मल जैन, सुषमा वीरेंद्र खरे, मिथिलेश नायक कमल, संतोष श्रीवास्तव निषद, बसंत आलू चमन, श्रीमती निर्मला डोंगरे, मनोज शुक्ला मनोज, जी. एल.जैन, यशवर्धन पाठक, महेश कुमार सोनी बाबई, नारायण तिवारी, प्रमोद दाहिया सिहोरा, सुरेश दर्पण, सलपनाथ यादव, रत्ना ओझा रत्न, सुश्री सजल नायक, चंदा देवी स्वर्णकार, प्रमोद तिवारी मुनी, प्रदीप नामदेव ,कुंजीलाल निर्झर,कमलेश नाहटा आदि ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र मिश्रा ने किया। डॉ संध्या जैन श्रुति ने आभार व्यक्त किया।