चंडीगढ़ । पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बुधवार सुबह-सुबह एक बार फिर दुखद खबर आई है। भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी अब हमारे बीच नहीं रहे। 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। पंजाब में जन्मे सिंगर बलविंदर सफरी सिंगर को लोग भांगड़ा स्टार के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने साल 1990 में सफारी बॉयज़ बैंड का गठन किया था। बलविंदर सफरी ने अपने गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। वे पांव भांगड़ा, चान मेरे मखना , यार लंगड़े जैसे पंजाबी फोक के लिए वे हमेशा अपने फैंस के दिलों में रहेंगे। बलविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना माना नाम थे।
उनके निधन की खबर आने के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई फैंस के साथ सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बलविंदर पिछले काफी समय से बीमार थे। अप्रैल में उन्हें दिल में हो रही तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। हालांकि, सर्जरी के बाद उन्हें कुछ और तकलीफें होने लगी थी तो उनका एक ऑपरेशन किया गया लेकिन इस ऑपरेशन के बाद ही वह कोमा में चले गए थे। इसी दौरान किए गए सीटी स्कैन में ब्रेम हेमरेज भी नजर आया था। 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद हाल ही में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन कोमा से बाहर आने के बाद वह जिंदगी से जंग हार गए।
नीरू बाजवा, गुरदास मान और जस्सी गिल जैसे कई पंजाबी सेलेब्स ने बलविंदर सफरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नीरू बाजवा ने उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर कर एक पुराना किस्सा याद किया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार गानों देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। आखिर में उन्होंने लिखा- वह हमारें दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।