बस्ती :मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्ति चोरी

FEATURED मध्य प्रदेश

बस्ती 5 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र में चोर दो सौ साल पुरानी राम जानकी राधा कृष्ण की अष्टधातु से बनी कीमती मूर्ति को चोर चुरा ले गये है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि चकिया ग्राम स्थित राम जानकी मंदिर से अज्ञात चोर राम जानकी राधा कृष्ण की अष्टधातु से बनी लाखों रूपये मूल्य की वेशकीमती मूर्ति को चुरा ले गये है।
मंदिर के पुजारी बाबा राम सुबगदास उर्फ मौनी बाबा ने बताया है कि बीती रात अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़ कर अष्ट धातु से बनी चारों मूर्तियां चुरा ले गये है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
स प्रदीप
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *