गांधी सागर में 1 फरवरी से झील महोत्सव

मंदसौर । मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सबसे बड़ा झील महोत्सव 1 फरवरी से शुरू होगा। गांधी सागर में यह झील महोत्सव पहले 20 जनवरी से शुरू होना था। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जी-20 की बैठकों के कारण इस तारीख को आगे बढ़ाकर 1 फरवरी किया गया है।
झील महोत्सव की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो गई हैं।यहां पर एक छोटा नगर बसाया जा रहा है। बाहर से आने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में अत्याधुनिक कैंपों में रुक सकेंगे। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त एमडी विवेक सोत्रीय के अनुसार हनुवंतिया से ज्यादा व्यवस्था यहां पर होगी। पर्यटन विभाग के अनुसार यह झील महोत्सव लगभग 90 दिन तक चलेगा। इसमें 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा और करोड़ों रुपए का कारोबार होने की संभावना है। झील महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए खाने-पीने और ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है।