“अवैध” के साथ नव-वर्ष की शुरुआत 

 वाचो ने वास्तविक जीवन के अवैध संबंधों पर आधारित घटनाओं से प्रेरित मूल वेब सीरीज “अवैध” के साथ नव-वर्ष की शुरुआत की है। अवैध में अनुचित रिश्तों के विषय को केंद्र में रखते हुए आठ अलग-अलग कहानियाँ संकलित की गई हैं। प्रत्येक कहानी का अप्रत्याशित अंत दर्शकों को मंत्र-मुग्ध करेगा। 

कार्यस्थल पर यौन शोषण, परिवार में दंपति के जीवन को प्रभावित करने वाला प्रेम त्रिकोण, सामाजिक जटिलताओं का सामना कर रही संघर्षरत अभिनेत्री के रिश्ते की कहानी, वन-नाइट स्टैंड, और एक किशोरी व प्रौढ़ व्यक्ति के बीच प्रेम संबंधों की कहानियाँ अवैध में शामिल है। “अवैध” रिश्तों की पेचीदगियों, कथानकों से भरपूर और निर्णयों के नतीजों के बारे में है। अवैध एक दिलचस्प कहानी-संकलन है जो दर्शकों को सही और गलत के बारे में विचार करने पर बाध्य कर देगी। अवैध की आठ अलग-अलग कहानियों का तरुण चोपड़ा ने बहुत ही अच्छा व कर्मठतापूर्ण निर्देशन किया है।  इसके निर्माता क्रेस्केंडो फिल्म्स प्रोडक्शन, सुरेश थॉमस और मोहित श्रीवास्तव हैं। कहानियों को दिलशाद पटेल और विकाश कुमार ने लिखा है। इसमें उर्वशी ढोलकिया, नासिर खान, विकास वर्मा, राकेश पॉल, प्रियंका सूद और आशीष नरूला सहित अन्य सितारे प्रभावी पहनावे में हैं।