झाबुआ में जोश के साथ किया गया खेलों इण्डिया मशाल टार्च का स्वागत

झाबुआ/ खेलो इण्डिया यूथ गेम्स का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के दौरान भोपाल इन्दौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर बालाघाट मण्डला एवं खरगोन में किया जा रहा हैं। इन खेलों की प्रारंभ की श्रंखला में भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 07 जनवरी 2023 को खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल शुभंकर एवं थीम सांग लांच का आयोजन किया गया हैं। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की मशाल टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पंहुची जिसका स्वागत श्रीमती रजनी सिंह कलेक्टर झाबुआ पी.एल.कुर्वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। खेलो इण्डिया मशाल टार्च अलिराजपुर जिले से झाबुआ जिले मे लाई गई थी।

खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रिले के माध्यम से जिले के उत्साही खिलाडियों युवाओं ने म.प्र. के दल को खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 में अधिक से अधिक पदक अर्जित करने के लिये शुभकामनाएं दी हैं एवं आयोजन में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी विद्यार्थी एवं खिलाडियों खेलो इण्डिया गेम्स 2022 के थीम सांग हिंदुस्थान का दिल धडका दो पर जमकर थिरके।
खेलों इण्डिया टार्च थामे जिला कलेक्टर ने रैली का नेतृत्व किया।