महेश्वर/इन्दौर। खेलो इंडिया-2022 का शुभारंभ सोमवार को हो गया है। अब 13 दिनों तक यूथ गेम्स का रोमांच बढ़ता जाएगा। इन्दौर संभाग के महेश्वर में कैनो स्लेलम की प्रतियोगिताएं 6 और 7 फरवरी को होगी। महेश्वर में नागरिकों में दिलचस्पी और रोमांच बढाने के लिए खेलों इंडिया की मस्कट आशा ने नर्मदा में नौका विहार और बाइक रैली निकाल कर महेश्वर नगर का भ्रमण किया। नर्मदा के बीचों बीच से पर्यटकों और बाइक स्व नगरवासियों का अभिवादन किया। यहां बाईक रैली भी मस्कट आशा के साथ निकाली गई। रैली महेश्वर नगर परिषद से शुरू होकर जय स्तम्भ से मैंन मार्केट गांधी चौक श्रीराम मंदिर होते हुए रैली नगर पालिका में आकर समाप्त हुई। महेश्वर में आज कैनो रेस शाम 4 बजे अहिल्या घाट पर आयोजित होगी। 1 फरवरी को नुक्कड् नाटक का भी आयोजन महेश्वर में होगा।