गायत्री पीठ का स्वर्ण जयंती महोत्सव शुरू

इंदौर गायत्री परिवार कनाडिया रोड ट्रस्ट की मेजबानी में गायत्री परिवार द्वारा पांच दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव 16 अप्रैल तक कनाडिया स्थित गुरुधाम गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा है | प्रज्ञा कथा विभिन्न संस्कार पुस्तक मेले के साथ विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के गायत्री परिवार से जुड़े भक्त शामिल होंगे | सुबह मंगल कलश यात्रा कनकावती नदी तट स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गो से होकर वापस शक्तिपीठ पहुंची प्रतिदिन शाम को 6 बजे से संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा होगी सुबह 5 से सामूहिक ध्यान साधना व योग देव पूजन महायज्ञ दोपहर में युवा संगोष्ठी व योग गीत शुक्रवार 14 को ध्यान योग यज्ञ संस्कार नारी सशक्तिकरण संवाद शनिवार को 15 को दंपत्ति शिविर रविवार को 16 को ही महायज्ञ पूर्णाहुति होगी | आयोजन स्थल पर ही अन्नप्राशन नामकरण मुंडन विद्या आरंभ यज्ञोपवीत दीक्षा अभी संस्कार भी निशुल्क कराए जाएंगे |