कटनी- जिला कलेक्टर कार्यालय कटनी में कुछ वर्षों पूर्व पदस्थ रहे एडीएम आईएएस अमरपाल सिंह के खिलाफ शहडोल पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।यह मामला पीड़ित महिला खुशबू वर्मा निवासी जिला रीवा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 419,420,467,468,471,406 एवं 120 बी के तहत पुलिस थाना जैसिंह नगर में दर्ज किया गया।पीड़िता महिला खुशबू वर्मा निवासी जिला रीवा का ग्राम कुशरवाह थाना जयसिंहनगर अंतर्गत हाईवे सड़क से लगे पेट्रोल पंप की अधिकृत डीलर है व असली मालिक है।
शिकायत कर्ता खुशबू के नाम जयसिंहनगर अंतर्गत कुशरवाह में पेट्रोल पंप स्वीकृत होने के बाद उसके निर्माण के लिए उनके पूर्व से परिचित आईएएस अमरपाल सिंह निवासी शहडोल के द्वारा पीड़िता को कहा गया कि उनकी पत्नी जयसिंह नगर क्षेत्र की विधायक है साथ ही हमारा निवास शहडोल में ही है। इसलिए पेट्रोल पंप निर्माण कार्य की राशि मुझे दे दीजिए मैं अपने लोगो से पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य ठीक उचित तरह करवा दूंगा।
आईएएस अमरपाल सिंह के कहने में खुशबू वर्मा ने पंप निर्माण की राशि अमरपाल सिंह को दे दी गयी। इस दौरान अमरपाल सिंह ने तरुणेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति से भी मिलाया और कहा कि यह आपके पंप का निर्माण कार्य करा कर आपको सौंप देंगे। उसके बाद पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य भी कराया गया किंतु पेट्रोल पंप को आईएएस अमरपाल सिंह और उसके सहयोगी तरुणेंद्र शर्मा के द्वारा धोखाधड़ी कर हड़पने का प्रयास किया जाने लगा। खुश्बू वर्मा के पेट्रोल पंप से लाखों रुपए का व्यापार पेट्रोल कंपनी से किया जाने लगा। अपने पेट्रोल पंप को लेने के लिए कई बार आईएएस अमरपाल सिंह से निवेदन भी किया गया। किंतु उनके द्वारा पीड़ित महिला को विगत कई महीनों तक गुमराह कर परेशान किया जाता रहा।इसी दौरान महिला की शिकायत पर जयसिंह नगर थाना पुलिस ने पूर्व आईएएस अमरपाल सिंह और उसके सहयोगी तरुणेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।