जौनपुर में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला की मृत्यु , बच्चे बचे

FEATURED मध्य प्रदेश

जौंनपुर,10 नवम्बर (वार्ता)उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सरायख्वाजा क्षेत्र में एक महिला के अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद जाने से डूबकर मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सरायखयाजा क्षेत्र के सलहदीपुर गांव निवासी दीपक कुमार यादव की पत्नी साधना यादव ( 30 ) परिवारिक अनबन के चलते अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार को पास के कुएं में कूद गई। कुएं में कूदते ही आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन में किसी तरह कुएं में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन महिला की डूब जाने से मृत्यु हो गयी।
उन्होने बताया कि गोताखोरों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला गया। पानी में डूब जाने से बीमार बच्चों को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं भंडारी
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *