01 सितंबर को दिल्ली रैली के पूर्व भाकपा का देशव्यापी पदयात्रा

मध्य प्रदेश

अभियान 06 से 14 अगस्त 26 के तहत आज ग्वालियर मैं शंखनादबदलाव जरूरी है के संकल्प को पूरा करने 01 सितंबर को दिल्ली चलो की अपील


ग्वालियर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान बदलाव जरूरी है के तहत 01 सितंबर को दिल्ली में विशाल रैली और आमसभा के पूर्व देश भर में 6 से 14 अगस्त तक पदयात्राओं के निर्णय का जिला ग्वालियर में शंखनाद आज प्रातः 08 बजे सब्जी मंडी बिरला नगर ग्वालियर से पदयात्रा, पर्चा वितरण, नुक्कड़ सभाये प्रारंभ कर किया। नुक्कड़ सभा को कॉम कौशल शर्मा,कॉम शैलेश परमार ने संबोधित किया। पदयात्रा का नेतृत्व उप नगर ग्वालियर के सचिव कॉम अनवर खान, कॉम प्रकाश वर्मा कॉम जालिम सिंह एवं महिला नेत्री कॉम ज्ञान देवी वर्मा ने किया।
कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने विज्ञप्ति जारी कर कहा की वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट पैदा किया है । छात्र और नौजवानों पर आंदोलन के दौरान क्रूरता पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। पूंजीवादी और फासीवादी ताकतों के जन विरोधी गठजोड़ से जनता बेहाल है। लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया गया है। भारत सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त नीतियों से सारी दुनिया में भारत की छवि पर आंच आई है। केन्द्र और राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का फासीवादी एजेंडा भारत की जनता पर थोपा गया है।
ऐसे संकट के समय में जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति तथा मेहनतकश जनता की पक्षधर राजनीतिक चेतना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए
पदयात्रा की जा रही है। आम जनता से अपील है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आव्हान बदलाव जरूरी है को साकार करने नई दिल्ली रामलीला मैदान में 01 सितंबर 26 को आयोजित विशाल आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील है।
आज पदयात्रा में कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉमरेड अनवर खान, कॉम शैलेश परमार, कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट, कॉम अशोक पाठक, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम जालिम सिंह, कॉम आनंद पाठक, कॉम संतोष आर्य, कॉम भूपेश पलरिया, कॉम हरी शंकर माहौर, कॉम अशोक कुमार वर्मा, कॉम सुरेंद्र सविता, कॉम अंजलि परमार, कॉम ज्ञान देवी वर्मा, कस्तूरी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, कला कुशवाहा, लाडो पुरैनिया, आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।