शो मैत्री, मैत्री और नंदिनी का सफर दिखाता है, जो अपनी ज़िंदगी में बहुत-से उतार-चढ़ाव से गुजर चुकी हैं। पिछले एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि किस तरह मैत्री का पहला पति सारांश जिसे मृत मान लिया गया था, अब एक बार फिर मैत्री की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने के लिए लौट आया है। सारांश मैत्री और हर्षके बच्चे को उनसे दूर ले जाता है और अब वो गायब हो गया है, जिसके चलते मैत्री और हर्ष भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। हाल ही में इस शो ने 7 साल का लीप लिया, जहां दर्शकों ने देखा कि मैत्री जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है और उसने एक बच्चा गोद लिया है, जो उसे सड़क पर मिला था। लीप के बाद आदेश चौधरी की एंट्री में यश ठाकुर का रोल निभा रहे हैं, और इस समय मैत्री अपने बच्चे समेत उनके साथ रह रही है। यश प्रयागराज का बिज़नेस टायकून है और मैत्री उनके साथ उनकी कंपनी में काम कर रही है। यश का मैत्री के बेटे स्वयम के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है और वो दोनों एक दूसरे को दोस्त बुलाते हैं।