रोहित सराफ लालबागचा राजा पहुंचे

गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े ही जोरो शोरो से  मनाया जा रहा है। अब इसमें चार चांद लगाने करोड़ों दिलों की धड़कन और एक्टर रोहित सराफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उन्होंने मुंबई का सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित गणपति पंडाल लालबागचा राजा का हिस्सा बनकर बप्पा के प्रति अपनी भक्ति को उजागर किया। मुंबई में सबसे बड़ा पंडाल होने के नाते, लालबागचा राजा अपनी भव्यता, विस्तृत सजावट और उत्साही भक्तों के लिए जाना जाता है।