डीएसपी म्यूजिकल ट्रीट की कर रहें तैयारी!

रॉकस्टार डीएसपी लंदन में एक सेंसेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ अपने 2024 की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीएसपी ने आगामी म्यूजिकल इवेंट के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। इसके पहले उन्होंने मलेशिया में ऊ सोलारिया और यूएसए में ऊ अंटावा जैसे सफल शोज दिए। अब वह लंदन में दो दिवसीय इवेंट के दौरान अपनी शानदार परफॉरमेंस से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। यह उनका यूके में पहला परफॉरमेंस होने जा रहा है।हाल ही में रॉकस्टार डीएसपी ने लंदन टूर के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “मैं  दर्शकों के साथ अपना म्यूजिक साझा करने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं।