इन्दौर | शहर में लगातार हो रहे हत्याओं की घटना के चलते कल देर रात फिर एक हत्या हो गई। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके चिमनबाग की है जहा बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई । मृतक का नाम मोनू कल्याणे है जो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी बताया जाता था और चिमनबाग चौराहे के पास ही उषा फाटक का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंच गए थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इसके पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों पीयूष और अर्जुन ने अंजाम दिया उन्हें मोनू पर तीन फायर किए थे। फिलहाल आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। एम जी रोड थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की मोनू से पुरानी रंजिश थी। मोनू हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालता है। शनिवार रात वह इसी की तैयारी कर रहा था। तभी पीयूष और अर्जुन उसके पास बाइक से पहुंचे। बाइक पीयूष चला रहा था। उन्होंने बातचीत में मोनू से पूछा कि रैली का समय क्या है। कितने लड़के लेकर आना है। इसके बाद पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। मोनू गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर गया। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों पर भी किया था लेकिन वे बच गए। घटना रात करीब तीन बजे की है । सूचना के बाद पुलिस और भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात ही आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं आएं। उधर गुस्साए मोनू के समर्थको ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है।