इन्दौर | सात दिवसीय विदेश यात्रा पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति महिला प्रकोष्ठ की सखियों का एक सांस्कृतिक दल अपने लव यू जिंदगी कार्यक्रम के तहत इंदौर एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली से यह दल थाईलैंड के लिए प्रस्थित होंगा। इस अवसर पर एअरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्नेहीजनों ने उन्हें विदाई दी। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल के अनुसार यात्रा के दौरान सखियां बैंकॉक स्थित सेंचुरी ऑफ टूथ नामक उस अद्भुत स्थान का भी अवलोकन करेंगी, जहां हमारे छत्तीस करोड़ देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लकड़ी पर उकेरी गई हैं। इतने बरसों बाद भी ये लकड़ियां सुरक्षित बनी हुई हैं और इसलिए इसे विश्व का प्राचीन मंदिर कहा जाता है। यह समुद्र किनारे बसा विश्व का ऐसा मंदिर है जो शाम 5 बजे बाद समुद्र की गहराइयों में डूब जाता है। बैंकॉक में ही गोल्डन गौतम बुद्धा की दिव्य प्रतिमा स्थापित है, जिसकी रक्षा हजारों वर्षों से थाई संत करते आ रहे हैं। यह पूरी प्रतिमा 5500 किलो की बनी हुई है और 770 वर्ष पुरानी है। इसके अलावा वहां ध्यान एवं सांस्कृतिक मूल्यों को पहचान देने वाले अनेक ऐसे स्थान हैं, जिनका अवलोकन इस यात्रा के दौरान किया जाएगा। स्काय वॉक नामक विश्व की दूसरी सबसे बड़ी इमारत भी थाईलैंड में है। इसके अलावा पशुओं एवं प्रकृति की सेवा करने वाले कुछ संगठन भी वहां सक्रिय हैं, जिनसे चर्चा की जाएगी। इसी तरह थाईलैंड के साफ-सुथरे और क्रिस्टल्ड वाटर वाले समुद्र तट भी अध्ययन का विषय रहेंगे। यात्रा सात सितंबर को संपन्न होगी।